सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

विधि-विधान से काशी के कोतवाल की पूजा-अर्चना कर उतारी आरती, भोले बाबा का जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की  

वाराणसी
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेअपने वाराणसी दौरे के दौरान  मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की। काशी के दोनों प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में फाइनेंसर के परिवार को धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगने से मचा हड़कंप

फागवारा. फागवारा में एक प्रॉपर्टी डीलर से 10 करोड़ रुपये...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकार ने नियुक्त किए विधि अधिकारी, न्यायालय में करेंगे शासन का पक्ष प्रस्तुत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य की ओर...

छत्तीसगढ़ के विकास का इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास पर भी रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,...