रक्षाबंधन पर भावुक दिखे CM योगी, बच्चियों से बंधवाई राखी और बोले- खूब पढ़ो-लिखो

Date:

 लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते समय काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने सभी को खूब पढ़ने-लिखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।

बच्चियों के साथ सेल्फी
बच्चों को बेहद प्यार और दुलार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ बच्चे भी बन जाते हैं। बीते दिनों लखनऊ के दौरे पर आए जापानी बच्चों के साथ सेल्फी लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने आज भी बच्चियों के साथ सेल्फी लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

विश्वास और संस्कार का पर्व
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व स्नेह, विश्वास और संस्कार का पर्व है। सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र पर्व पर हम सब संकल्प लें। सनातन विरासत की मजबूती के साथ ही साथ पारिवारिक मूल्य को मजबूत करने का संकल्प लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर...

मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, स्वदेशी पेपर पर बनेगा पासपोर्ट; सिक्योरिटी पेपर मिल ने तैयार किया 50 टन कागज

नर्मदापुरम  भारत के पासपोर्ट निर्माण में नर्मदापुरम की सिक्योरिटी पेपर...

बदली राह, बंधा विश्वास का धागा: पूर्व महिला नक्सलियों ने DRG जवानों को बांधी राखी

​रायपुर  बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की...