सीएम योगी पहुंचे मेदांता अस्पताल, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

Date:

सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से ली महंत जी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी

महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मुख्यमंत्री ने की कामना

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके बेहतर उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने महंत जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। महंत नृत्य गोपाल दास का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु राम की कृपा से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, यही प्रार्थना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने चला बुलडोजर! 65 साल पुराना जर्जर परचुरे भवन ढहाया गया

उज्जैन   उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने स्थित परचुरे भवन...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रज्ञा बघेल को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रज्ञा बघेल को दी...

Haryana Youth: UK की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई का अवसर, जल्द शुरू होगी नई पहल

चंडीगढ़. हरियाणा के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई और शोध...

Durg News: ई-रिक्शा का डिजिटल पंजीयन शुरू, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

दुर्ग. पुलिस द्वारा शहर में संचालित ई- रिक्शाओं के सुरक्षित,...