CM योगी का अयोध्या दौरा आज से, दीपोत्सव, राम राज्याभिषेक और सरयू आरती का पूरा शेड्यूल जारी

Date:

 लखनऊ   

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वह दीपोत्सव और दीपावली से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शनिवार को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा. इसमें राम राज्याभिषेक, संतों का सम्मान, सरयू आरती और लेजर-ड्रोन शो जैसे कार्यक्रम होंगे. रविवार को मुख्यमंत्री मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वे संतों और स्थानीय लोगों से दीपावली मिलन करेंगे। 

शनिवार को शोभायात्रा से शुरू होगा दीपोत्सव
दीपोत्सव के तहत शनिवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से 21 शोभायात्रा झांकियां निकाली गई . पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये झांकियां रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेंगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है. दोपहर 3.10 बजे से वह रामकथा पार्क में शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद श्रीराम-सीता का अवतरण और भरत मिलाप कार्यक्रम होगा। 

शाम 3.45 बजे से 5.15 बजे तक रामकथा पार्क में श्रीराम राज्याभिषेक, संतों का सम्मान और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू अतिथि गृह जाएंगे. शाम 5.35 बजे से 5.55 बजे तक नया घाट पर सरयू आरती में शामिल होंगे। 

शाम 6 बजे से राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीलाओं का मंचन देखेंगे. साथ ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित करेंगे. मुख्यमंत्री का अयोध्या में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 

रविवार को हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन
8 नवंबर को दीपावली के दिन मुख्यमंत्री सुबह 7.50 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद सुबह 8.05 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे। 

सुबह 8.20 बजे रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती में दीपावली मिलन का कार्यक्रम है. इसके बाद वह अशोक सिंघल वार्ड जाएंगे. सुबह 9 बजे दिगंबर अखाड़ा, 9.10 बजे बड़ा भक्तमाल और 9.20 बजे मणिराम दास छावनी में संतों से मुलाकात करेंगे। 

सुबह 9.30 बजे कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10.05 बजे से 10.35 बजे तक राम की पैड़ी में आयोजित पंचायत आजतक कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 10.40 बजे अयोध्या के रामकथा पार्क हेलीपैड से उनके प्रस्थान का कार्यक्रम तय है। 

फूलों से सजा राम मंदिर
दीपोत्सव के लिए राम मंदिर को
भी खास तरीके से सजाया गया है. मंदिर के दरवाजों पर फूल लगाए गए हैं. इस बार मंदिर के बाहर रामायण के अलग-अलग प्रसंगों को भी दिखाया गया है. अयोध्या में हर तरफ दीपोत्सव की तैयारियां नजर आ रही हैं. मंदिर परिसर से लेकर आयोजन स्थलों तक उत्सव का माहौल है। 

6 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
दीपोत्सव को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे आयोजन क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा के लिए 20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 45 क्षेत्राधिकारी समेत करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

इसके अलावा पीएसी की 9 कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 3 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. यूपी एटीएस की दो कमांडो टीमें सुरक्षा संभालेंगी. NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात रहेंगी. सरयू नदी के तटबंधों पर पीएसी की फ्लड कंपनी को लगाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WhatsApp और Telegram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, SIM Binding नियम को लेकर जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली   अगर आप WhatsApp या Telegram चलाने के लिए...

बिहार में किसानों की बढ़ेगी खेती की लागत, दलहन बीज से ड्रिप-स्प्रिंकलर तक सब्सिडी में कटौती

पटना  बिहार में कृषि यंत्रों और फसल सहायता योजनाओं के...

CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी; जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र...