छत्तीसगढ़ में पिकअप-ट्रक की टक्कर बनी काल, 3 मजदूरों ने गंवाई जान

Date:

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।

3 की मौत, 7 गंभीर
घटना इतना जबरदस्त था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश के खजाने पर सख्ती, केंद्रीय योजनाओं के लिए अग्रिम राशि देने पर रोक

भोपाल. केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य के बजट पर...

गिल-जायसवाल पर रहेंगी निगाहें, कुलदीप या सारांश पर सस्पेंस; कोलंबो में बड़ा मुकाबला

नई दिल्ली कोलंबो के कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब  (SSC)...

बस्तर में नक्सलवाद पर बड़ी जीत, अब विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

रायपुर. लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण विकास की दौड़...

आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश...