कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Date:

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फेम कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजीव के पिता का निधन हो गया है. कृष्णा अभिषेक ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है. वो भावुक होते दिखे.

नहीं रहे राजीव के पिता
दरअसल, कृष्णा अभिषेक और राजीव साथ में इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही राजीव के पिता का निधन हो गया. कृष्णा ने वीडियो शेयर करके फैंस को ये दुख खबर दी है. उन्होंने ये भी बताया कि इंदौर के लिए जब वो फ्लाइट ले रहे थे, तब उन्हें इस बारे में पता चला था. कृष्णा ने कहा कि पूरी इंडस्ट्री के लिए ये बेहद उदासीभरी खबर है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका शो अब बाद में दोबारा से शेड्यूल किया जाएगा.

कृष्णा वीडियो में बोले- मेरे साथ हैं नीतू खन्ना जी, जो हमारा इवेंट ऑर्गेनाइज कर रही हैं. मैंने इंदौर में अभी बस लैंड ही किया है. एक छोटी सी दुखद खबर है, जो आप लोगों के साथ शेयर करनी है. जब हम इंदौर के लिए टेक ऑफ कर रहे थे. तब राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया. वो हमारे साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे.

'मेरी सभी लोगों से यही रिक्वेस्ट है कि जिन-जिन लोगों ने टिकट्स ले रखी हैं,  उसके लिए हम शो को री-शेड्यूल कर रहे हैं. शो अब हम किसी दूसरी डेट पर करेंगे.'

राजीव ठाकुर के पिता के निधन की खबर सुनते ही फैंस शॉक में हैं. फैंस राजीव को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और हौसले से काम लेने की सलाह दे रहे हैं. राजीव को इंडस्ट्री के लोगों का भी सपोर्ट मिल रहा है.

कॉमेडी शो में राजीव ने बिखेरा जलवा
बता दें कि राजीव ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी थिएटर से की थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' से बड़ी पहचान मिली. इसके बाद वो 'कॉमेडी सर्कस' का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए. राजीव 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है.

राजीव ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. वो 'ठग लाइफ' (2017), 'तारा मीरा' (2019), 'जिंदगी जिंदाबाद' (2023) और 'मजनू खर्चीली लैला' (2023) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एयर होस्टेस से City SP तक का सफर, अब निलंबित CSP नेहा की गिरफ्तारी की तैयारी; करीबियों पर भी नजर

 कटनी मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हत्यारोपित से एक...

उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ा रोबोट, 9.39 सेकंड में 100 मीटर पूरा कर रचा इतिहास

नई दिल्ली अगर बात दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले...

पिकनिक के दौरान डैम में बिना कपड़ों के नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO वायरल होते ही हुआ एक्शन

 जयपुर/अलवर राजस्थान के अलवर से एक ऐसा मामला सामने आया...