छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण

Date:

छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण

चार जिले रायपुर, सक्ती, जशपुर और कांकेर में आश्रम छात्रावासों का स्थलीय निरीक्षण

रायपुर
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदायों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की जमीनी स्थिति जानने के लिए चार जिलों के दौरे पर है। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे में रायपुर, सक्ती, जशपुर और कांकेर में जनजातीय आवासीय छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण, ग्राम भ्रमण और समुदाय के लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है।

आयोग की टीम विशेष रूप से नागवंशी, संसारी उरांव, पहाड़ी कोरवा और दिहाड़ी कोरवा समुदायों से जुड़े क्षेत्रों में पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित अभ्यावेदन प्राप्त करेगी। जशपुर में 22 और 23 सितंबर को विशेष रूप से जनजातीय ग्रामों का भ्रमण निर्धारित है।

कांकेर में 24 सितंबर को जनजाति महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण को लेकर संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें पंचायत एवं जिला स्तर की महिला जनप्रतिनिधियां शामिल होंगी। 25 सितंबर को रायपुर में आयोग में लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्राधिकारियों के साथ बैठक होगी। आयोग की ओर से संबंधित अधिकारियों को जांच दल को आवश्यक सहयोग, दस्तावेज उपलब्ध कराने और मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खरीफ फसल पंजीकरण की फिर खुली विंडो, 27 सितंबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़  मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसल का...

लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश

देहरदून मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को...

UPI MDR पर सीतारमण का बड़ा बयान, विपक्ष के आरोपों पर भी किया पलटवार

चंडीगढ़  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि...

पीवी सिंधू भी नहीं बचा सकीं भारत को, जापान ने 3-1 से हराकर किया सफर खत्म

नई दिल्ली  एशियन गेम्स-2026 में मंगलवाल को भारत को एक...