कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता के बाद हर्ष सिंह का स्वर्णिम वार, जूडो में भारत की डबल खुशी

Date:

ग्लास्गो
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। इनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच अहम है। नीरज के साथ इस स्पर्धा में फाइनल में रोहित यादव और यशवीर सिंह भी होंगे। वहीं, मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में उतर रहे हैं।

जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और अब हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। हर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे और पहले पुरुष जूडोका हैं।

जूडोका अस्मिता का ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडेन डेथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने सोना अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निजी वाहन चालकों को राहत: सिर्फ कमर्शियल वाहनों (ट्रक और बसों) से वसूला जाएगा टोल टैक्स

पटना   बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली की...

वृंदावन के पुजारियों के सानिध्य में संगमरमर से बनने वाले भव्य गणेश मंदिर की रखी गई नींव

सिवानी  हरियाणा शहर के संजीवनी आश्रम में सोमवार को 15वें...

चुनावी माहौल के बीच आम जनता और मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए तैयार किया गया फर्जी पेज

जयपुर राजस्थान में एक तरफ जहां 309 नगरीय निकायों और...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहितकारी विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला

गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी विधायक निधि से गोरखपुर विकास...