छत्तीसगढ़ में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस पर हमला; छह आरोपी गिरफ्तार

Date:

गरियाबंद.

शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. रात को गांव में भारी बवाल और गहमा-गहमी देखते हुए पुलिस कर्मी वापस लौट गए, इसके बाद सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात कांदगड़ी के आश्रित ग्राम डोंगरी पानी मे अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करने गई 8 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी रात को गांव से निकल आए, लेकिन सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.

सहायक उप निरीक्षक यदुराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित्रा नेताम, चुनेश्‍वर मरकाम समेत 4 आरोपियों के खिलाफ 109-BNS, 191(2)-BNS, 115(2)-BNS, 191(3)-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में जच्चा-बच्चा की मौत पर बड़ी कार्रवाई, 2.5 महीने बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज

भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा...

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प: राज्यमंत्री गौर

विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना राज्य सरकार का...

Bhopal Water Report: यूनियन कार्बाइड क्षेत्र के पानी पर सवाल, 63 सैंपलों में 43 दूषित मिलने का दावा

भोपाल यूनियन कार्बाइड कारखाने के आसपास रहने वाले लोगों के...