Corona Alert: महाराष्ट्र में 3 साल बाद 21 कोविड केस मिले, आंध्र के बाद बढ़ी सतर्कता, क्या है हेल्थ अपडेट?

Date:

पुणे

कोरोना वायरस (Covid-19) ने करीब तीन साल की शांति के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर से दस्तक दी है। राज्य में विशेषकर पुणे शहर में पिछले 10 दिनों के भीतर कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि ज्यादातर मामले हल्के लक्षणों वाले हैं और स्वास्थ्य विभाग या विशेषज्ञों को फिलहाल किसी नई लहर का कोई संकेत नहीं दिखा है।

आंकड़ों में कोरोना की वापसी
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में इस साल अब तक कोविड-19 के 48 मामले सामने आ चुके हैं। गनीमत यह रही है कि इनमें से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। लगभग तीन वर्षों तक यह वायरस रडार से बाहर रहा, लेकिन साल 2026 में इसके मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। इस साल जनवरी में 3, फरवरी में 1, जून में 11 और अब तक जुलाई में 21 मामले दर्ज किए गए हैं।

रूटीन टेस्ट में नहीं, दूसरी बीमारियों की जांच में आ रहे पकड़ में
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर पॉजिटिव केस नियमित कोविड टेस्टिंग के दौरान नहीं मिल रहे हैं। ये मामले तब सामने आ रहे हैं जब मरीज किसी अन्य बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह पर जांच करा रहे हैं या फिर किसी सर्जरी से पहले उनका प्री-ऑपरेटिव फिटनेस टेस्ट किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस अब इन्फ्लूएंजा की तरह बर्ताव कर रहा है। लोगों में इम्युनिटी कम होने और नए वेरिएंट के उभरने के कारण हर एक-दो साल में इसके मामलों में इस तरह का उछाल आना स्वाभाविक है।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
जहांगीर अस्पताल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष चौधरी ने बताया कि 2023 के बाद यह पहली बार है जब कोविड के मामलों में इतनी स्पष्ट वृद्धि देखी गई है। पिछले 8 से 10 दिनों में कोविड और इन्फ्लूएंजा दोनों के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने कहा, "अकेले हमारे अस्पताल में ही पिछले कुछ दिनों में 7 से 8 कोविड केस देखे गए हैं। अगर एक अस्पताल में इतने मामले हैं, तो पूरे शहर में ऐसे कई और मामले होने की आशंका है।"

डॉ. चौधरी के अनुसार, मौजूदा संक्रमण ओमिक्रॉन वेरिएंट से भी हल्का है। मरीजों में आमतौर पर खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण दिख रहे हैं, जो 3 से 5 दिनों तक रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय में संक्रमण का वास्तविक आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि हल्के लक्षण वाले बहुत से लोग टेस्ट ही नहीं कराते। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि कोविड अब इन्फ्लूएंजा की तरह हमारे बीच ही रहने वाला है, इसलिए सावधानी जरूर बरतें और लापरवाही न करें।

घबराने की जरूरत नहीं, कोई नई लहर नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा स्थिति किसी 'कोविड लहर' जैसी बिल्कुल नहीं है। पहले टेस्टिंग कम होने की वजह से छिटपुट मामलों पर ध्यान नहीं गया। अब चूंकि अन्य रेस्पिरेटरी वायरल इन्फेक्शन बढ़ रहे हैं, इसलिए अस्पतालों में 'अपर रेस्पिरेटरी पैनल' का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे कोरोना के केस भी पकड़ में आ रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 मामले, चार लोगों की मौत
इससे पहले आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव वीरपांडियन ने गुरुवार को बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोनावायरस से चार लोगों की मौत हुई है। इनमें से तीन मामले कडप्पा जिले से और एक मामला काकीनाडा जिले से था। ये चारों लोग पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और कोविड से संक्रमित थे।

इस साल कोविड का पहला मामला 26 जून को कडप्पा जिले में सामने आया था, जबकि एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और लोगों में कोविड की पुष्टि हुई। अकेले कडप्पा जिले में कोरोनावायरस के आठ मामले दर्ज किए गए। गुंटूर जिले में दो मामले और विशाखापत्तनम व काकीनाडा जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। इन पांच लोगों के स्वाब के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दंगों और असुरक्षा का माहौल था: सीएम योगी आदित्यनाथ

बुलंदशह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से...

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

मेष आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की...

मंच से 10 लाभार्थियों का सम्मान: महिलाओं को आवास-रोजगार, किसानों को ड्रोन और मेधावियों को मिला लैपटॉप

अमरोहा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अमरोहा दौरा जिले के विकास...

चार दिन पहले जेल पहुंचा बाबर, मुलाकात कक्ष में मोबाइल से रिकॉर्डिंग का वीडियो वायरल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन...