गणेश झांकी चल समारोह की बदली तारीख, रायपुर में भी बदल सकती है तिथि

Date:

रायपुर.

अनंत चतुर्दशी के साथ आज गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा. राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं की विदाई को लेकर भव्य तैयारियां की गई है. प्रतिवर्ष की इस बार भी बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोगों के रायपुर आने की उम्मीद है.

इस बीच गणेश विसर्जन झांकी निकलने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. यानी अब रायपुर में रविवार (27 सितंबर) को निकलने वाली झांकी सोमवार को निकल सकती है. दरअसल, प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलने से बारिश का दौर जारी है, जिसने गणेश समितियों की चिंता बढ़ा दी है. अब तक प्रशासन ने रविवार यानी 27 सितंबर की तारीख को गणेश विसर्जन झांकियों के लिए तय किया था. वहीं राजनांदगांव में 25 सितंबर को झांकियां निकलनी थी. हालांकि बारिश को देखते हुए राजनांदगांव के 35 झांकियां समिति ने सर्वसम्मति से बारिश के कारण 26 सितंबर को झांकी निकलाने का फैसला किया. इस दौरान झांकी समिति अध्यक्ष और एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

रायपुर में कब निकलेगी झांकी?
राजधानी रायपुर में झांकी निकलने की तारीख में बदलाव हो सकता है. रविवार की जगह अब सोमवार को गणेश प्रतिमाएं जुलूस के रूप में विसर्जन घाटों तक पहुंच सकती है. इसके लिए प्रशासन और गणेश समिति के बीच बैठक जल्द होगी. इसमें सभी समितियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

राजनांदगांव में 26 सितंबर को निकलेगी झांकियां
राजनांदगाँव जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया की आज शुक्रवार को राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झाँकियाँ निकाला जाना था. लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए झांकियां समितियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से कल शनिवार को झाँकी निकालने का निर्णय लिया गया है.  

रायपुर गणेश समितियों के साथ पुलिस की बैठक
रायपुर कमिश्नरेट मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में गणेश झाँकी विसर्जन की तिथि परिवर्तन की सूचना प्राप्त हुई है. रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है. रायपुर में प्रशासन को तिथि परिवर्तन की सूचना अभी नहीं है. गणेश झांकी समितियों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंदार पर्वत छेड़छाड़ केस में 3 युवक हिरासत में, वायरल वीडियो से खुला ढाई महीने पुराना मामला

 बांका बिहार के बांका जिले में मंदार पर्वत पर लड़की...

धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा

रायपुर मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की संवाहक और नौनिहालों के भविष्य की आधारशिला : राज्यमंत्री गौर

भोपाल  सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के...