पंजाब में चुनावी रणनीति पर मंथन, वेणुगोपाल और पायलट पहुंचे; पार्टी नेताओं से करेंगे चर्चा

Date:

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश में संगठन को चुनावी मोड में लाने और पार्टी की रणनीति तैयार करने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है।

इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला प्रधान हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनावी तैयारियों से लेकर संगठन की मजबूती तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। केसी वेणुगोपाल रविवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ सचिन पायलट, एआइसीसी सचिव रविंद्र डालवी और सूरज ठाकुर भी पहुंचे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

संयुक्त बैठक के बाद नेताओं से अलग-अलग भी मुलाकात
पंजाब कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद केसी वेणुगोपाल का यह पहला पंजाब दौरा है। वहीं, सचिन पायलट भी प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के साथ पहली बार वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधानों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मौजूदा स्थिति, जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा होगी। हाईकमान प्रदेश के नेताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लेगा। केसी वेणुगोपाल संयुक्त बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों में नेताओं से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। इससे हाईकमान को प्रदेश में जमीनी स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली रैली की तैयारियों पर भी होगा मंथन
बैठक में एक नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। पंजाब से नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी, रैली के लिए संगठनात्मक तैयारियों और प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने पर विचार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में हाईकमान की यह बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के 9 डिपो से शुरू हुई 100 मिनी बसों की सेवा, गांवों तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

पटियाला. पंजाब सरकार ने प्रदेश के रूरल और शहरी क्षेत्रों...

दिवाली पर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, चंडीगढ़ के कारोबारी ने टॉप परफॉर्मर्स को बांटीं 4 कारें

 चंडीगढ़  दीवाली पर सिर्फ मिठाई और बोनस नहीं, गिफ्ट में...