2027 के मेनिफेस्टो पर मंथन, चंडीगढ़ में आज जनता से सुझाव लेगी कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम

Date:

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी होमवर्क तेज कर दिया है। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश नेताओं को तैयारियों के निर्देश दिए जाने के बाद अब जमीनी स्तर पर फीडबैक जुटाने और चुनावी मुद्दों को धार देने की कवायद शुरू हो गई है।

इसी सिलसिले में एआइसीसी की मीडिया टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच रही है। एआइसीसी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक हरि शंकर गुप्ता, समन्वयक विंग कमांडर अनूमा आचार्य, ईशान त्यागी, हरनाम सिंह और विक्रम लोहिया तथा पंजाब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अर्शप्रीत खडियाल चंडीगढ़ में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष सामने रखेंगे।

सर्वे का काम लगातार जारी
टीम के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से पंजाब में चुनावी माहौल को लेकर सर्वे का काम भी लगातार जारी है। वहीं, 2027 के चुनावी मेनिफेस्टो को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं। कमेटी के चेयरमैन डाॅ. अमर सिंह की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस भवन में हुई बैठक में मेनिफेस्टो तैयार करने की प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

फीडबैक से तैयार होगा 2027 मेनिफेस्टो
पार्टी की योजना पंजाब के सभी जिलों में विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं का फीडबैक लेने की है। इसी आधार पर 2027 का मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। कांग्रेस अब चुनावी तैयारियों को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर केंद्रित करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘हिंदू गंगाजल और मुस्लिम कुरान की शपथ लें’, पूर्व IAS नियाज खान ने उम्मीदवारों को लेकर रखी मांग

भोपाल  मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान...

इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को, नेहरू स्टेडियम की जगह रीजनल पार्क तय

इंदौर  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित इंदौर...

अमन अरोड़ा-धालीवाल केस पर AAP का भाजपा को जवाब, ‘सबूत स्पष्ट नहीं तो FIR का आधार क्या?’

चंडीगढ़/अमृतसर. पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रवर्तन निदेशालय...

VIP एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर में 6 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगी सील

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार रायपुर नगर पालिक...