पिपरिया में दुर्गा पंडालों में पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की

Date:

नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

मां दुर्गा के दर्शन कर माता के जसगीतों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ बजाए मंजीरे

रायपुर
नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री शर्मा भी माता की भक्ति में सराबोर नजर आए। कहीं उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंजीरे बजाकर माता के जसगीत गाए, तो कहीं ग्रामीणों के साथ भजनों में शामिल होकर उत्सव की खुशियां साझा की।

     उप मुख्यमंत्री शर्मा ने पिपरिया में बजरंग दल दुर्गा उत्सव समिति, मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति, सर्व दुर्गा उत्सव समिति, मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति, मां संतोषी दुर्गा उत्सव समिति तथा लक्ष्मी चौक स्थित तिरंगा दुर्गा उत्सव समिति के पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

     इस अवसर पर उन्होंने उत्सव समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुरुग्राम और नूंह में अब चुन सकेंगे बिजली कंपनी, ₹4,717 करोड़ निवेश करेगी इलेवन पावर

चंडीगढ़ गुरुग्राम और नूंह जिले में अब निजी कंपनी इलेवन...

Train Timing Change: वंदे भारत, एक्सप्रेस और DMU ट्रेनों का बदला शेड्यूल, सफर से पहले देखें समय

नईदिल्ली  अगर आप जम्मू, कटरा या पठानकोट रूट पर ट्रेन...

छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष और धन हानि से जुड़ी है मान्यता

अपने घर की छत को खूबसूरत और आकर्षक बनाने...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, रात में भी उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

चंडीगढ़. शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से हवाई यात्रा...