मैगी खाने के बाद परिवार के 5 लोगों की मौत? ग्रेटर नोएडा में मचा हड़कंप

Date:

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का है. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार की मौत किसी चीज को खाने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

फूड पॉइजनिंग की आशंका
परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में कुछ खाने के बाद मौत होने की बात सामने आई है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. परिवार ने आखिरी बार चाय और मैगी खाई थी, लेकिन इन चीजों की वजह से ही मौत हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जरूरी : CM यादव

जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें :...

5 वनडे में 2 कप्तान! बुमराह पर BCCI का क्या फैसला, टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे...

सरकारी नौकरी का मौका! IREL में ट्रेड्समैन ट्रेनी के 131 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

नई दिल्ली आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड में नियुक्त होने की इच्छा...

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की जगह क्रुणाल पंड्या को मिली कप्तानी

 नई दिल्ली न्ग कॉन्ग क्रिकेट स‍िक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए...