सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण

Date:

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की सिवनी स्थित 8 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विश्वसनीय विद्युत पारेषण का नया मानदंड स्थापित किया है। इन लाइनों पर पिछले लगभग चार वर्षों अर्थात करीब 1500 दिनों से एक भी ब्रेकडाउन दर्ज नहीं हुआ है और इनके माध्यम से लगातार निर्बाध विद्युत पारेषण किया जा रहा है।

मंत्री  तोमर ने बताया कि सिवनी की इन ट्रांसमिशन लाइनों की यह उपलब्धि केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण नहीं है, बल्कि कंपनी के अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों एवं अनुरक्षण कार्य में लगे आउटसोर्स कर्मियों की सतत मेहनत और प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें भी पिछले 4 वर्षों से बिना किसी ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं, जो राज्य की मजबूत और भरोसेमंद पारेषण व्यवस्था को दर्शाती हैं।

इन लाइनों ने कायम की मिसाल

सिवनी क्षेत्र में जिन ट्रांसमिशन लाइनों ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, उनमें 220 केवी सिवनी पॉवर ग्रिड-छिंदवाड़ा लाइन, 220 केवी सिवनी पॉवर ग्रिड-सिवनी की 2 लाइनें, वर्ष 1976 में ऊर्जीकृत 132 केवी सिवनी-चौरई लाइन, 132 केवी इंटरकनेक्टर सिवनी के 2 सर्किट, 132 केवी सिवनी-पेंच, 132 केवी सिवनी-गोपालगंज तथा वर्ष 1977 में निर्मित 132 केवी सिवनी-बालाघाट लाइन शामिल हैं।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने कहा कि ट्रांसमिशन नेटवर्क की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमपी ट्रांसको द्वारा आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। थर्मो-विजन निरीक्षण, ड्रोन सर्विलांस, एससीएडीए आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निवारक अनुरक्षण जैसी व्यवस्थाओं के कारण संभावित तकनीकी समस्याओं की पहले ही पहचान कर उनका समाधान किया जा रहा है।

मंत्री  तोमर ने बताया कि नियमित लाइन पेट्रोलिंग, प्री-मानसून मेंटेनेंस, लाइन कॉरिडोर प्रबंधन, पेड़ों की कटाई-छंटाई तथा उपकरणों की सतत निगरानी से ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता में लगातार सुधार हुआ है। यही कारण है कि प्राकृतिक चुनौतियों और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद इन लाइनों का संचालन निर्बाध रूप से जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश

भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के तहत...

प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत् प्रगति को प्रदर्शित करती है पुस्तक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी:...