कांग्रेस संगठन में अनुशासन पर जोर, अनुमति के बिना कार्यक्रमों पर लगी रोक

Date:

चंडीगढ़.

हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक अनुशासन और राजनीतिक स्वतंत्रता को लेकर चल रहा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के पूर्व के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है।

इस नए पत्र के बाद कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और संगठन बनाम जनप्रतिनिधि की खींचतान तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

कांग्रेस कार्यालय से लेनी होगी अनुमति
राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को पत्र जारी कर याद दिलाया कि प्रदेश में किसी भी धरना, प्रदर्शन, रैली, अनशन या अन्य राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही कार्यक्रमों में लगाए जाने वाले बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री में नेताओं के चित्र भी संगठनात्मक वरिष्ठता और प्रोटोकॉल के अनुसार ही लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले उसकी सूचना जिलाध्यक्षों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भेजनी होगी। जानकारों का मानना है कि राव नरेंद्र सिंह के इस नए पत्र के बाद अंदरूनी खींचतान को नया मुद्दा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतपाल के समर्थन में बोले द ग्रेट खली, कहा- पंजाब को वही नशामुक्त करवा सकते हैं

जालंधर जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह ने की तारीफ, वडनगर में कही बड़ी बात

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक...

आशीर्वाद के दीये’ से रोशन होगा छत्तीसगढ़, सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा...

PM मोदी पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश में सुख, समृद्धि और सुरक्षा का नवप्रभात

145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा...