ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी जानकारी, रमौआ डैम क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग पूरी

Date:

रमौआ डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा : ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर की विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एमपी ट्रांसको की पहल

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ग्वालियर के रमौआ डैम के बैकवॉटर क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली महत्वपूर्ण 220 केवी महलगांव (ग्वालियर)-दतिया ट्रांसमिशन लाइन की शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। पुरानी लाइन डैम के बैकवॉटर क्षेत्र के नजदीक होने के कारण मानसून के दौरान पानी का स्तर बढ़ने पर विद्युत लाइन के कंडक्टर पानी के संपर्क में आने की आशंका रहती थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य किया गया।

सक्रिय पहल से ग्वालियर की विद्युत आपूर्ति सुरक्षित
तोमर ने बताया कि एमपी ट्रांसको की इस सक्रिय पहल से मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने के कारण कंडक्टर के पानी के संपर्क में आने से उत्पन्न हो सकने वाले विद्युत व्यवधान की आशंका को दूर करने में मदद मिली है। समय रहते पूरा किया गया यह कार्य ग्वालियर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित ट्रांसमिशन लाइन की विश्वसनीयता भी बढ़ी है।

8 पुराने टावर हटाए, 10 नए टावर स्थापित
मध्यप्रदेश के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के मुख्य अभियंता श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत पुरानी ट्रांसमिशन लाइन के 8 टावर हटाए गए, जिनसे संबंधित लाइन की लंबाई 2.860 किलोमीटर थी। इसके स्थान पर 10 नए टावर स्थापित कर 3.406 किलोमीटर लंबाई की लाइन तैयार की गई। इस प्रकार लाइन के मार्ग में आवश्यक बदलाव कर उसे डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्या से सुरक्षित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाबा साहेब को भूमाफिया बताने वाले आज दलित सम्मान की बात कर रहे: भाजपा

'अखिलेश राज में दलित उत्पीड़न के मामले में यूपी...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेलदार को 3 महीने में देना होगा बकाया वेतन और अन्य लाभ

चंडीगढ़  हरियाणा वन विभाग के बेलदार छोटू राम स्वामी को...