‘भट्टा सरदार’ के ठिकानों पर छापेमारी में दैहिक शोषण के साक्ष्य मिले, सवा करोड़ रुपये जब्त

Date:

 महासमुंद

 मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इनमें श्रमिक दलाली के मामले में चर्चित अजगर उर्फ जगत कुमार गुप्ता उर्फ भट्टा सरदार के ग्राम बाम्हनडीह स्थित घर, खरियार रोड निवासी लता संवर और ओडिशा के बेलटुकरी निवासी मुकेश चंद्राकर के ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 1.40 करोड़ रुपये, बड़ी संख्या में कागजी दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों को काम के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे दूसरे राज्यों में ले जाने, बाल मजदूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। ठिकानों से हजारों बालिग एवं नाबालिग श्रमिकों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदूरी से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल प्रमाण मिलने की बात कही गई है।

भट्टा सरदार के नाम से है कुख्यात

पुलिस की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ कर रही हैं। जगत गुप्ता को क्षेत्र में ‘भट्ठा सरदार’ के नाम से जाना जाता है। श्रमिकों को दूसरे राज्यों के ईंट भट्ठों में भेजने के मामले में उसका नाम पहले भी सामने आता रहा है।
श्रमिक की हत्या मामले में सामने आया था नाम

पिछले वर्ष पटेवा थाना क्षेत्र में श्रमिक शत्रुघन खड़िया की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जगत कुमार गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार मृतक ने उस पर ईंट भट्ठे में काम करने और दूसरे राज्य जाने के लिए दबाव बनाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया था।
मानव तस्करी की पुरानी फाइलें खोल रही पुलिस

पुलिस अब जगत गुप्ता, लता संवर, मुकेश चंद्राकर समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संपर्कों और श्रमिकों के परिवहन से संबंधित मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    कार्रवाई जारी, शुक्रवार को देंगे विस्तृत जानकारी

    कार्रवाई अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को एसपी कार्यालय से मीडिया को मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    -सुशील नायक, एएसपी महासमुंद

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभार, संगठन में नई भूमिका

 चंडीगढ़  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा के संगठन की...

अपहरण एवं षड्यंत्र में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल रीवा में ढाई वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण की...

EVM गोदाम का निरीक्षण, त्रिस्तरीय सुरक्षा और CCTV सर्विलांस का लिया जायजा

 भोपाल  ईवीएम गोदाम का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक...

जमीन कब्जे की शिकायत पर CM योगी सख्त, बोले- कब्जा मुक्त कराकर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के...