आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा

Date:

आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा 
पन्ना

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और पन्ना के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी सागर संभाग अलका खरे के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित कर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना मुकेश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि  नागौद पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर आ रहे है।  उक्त सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, उनके निर्देश पर पहाड़ीखेड़ा नागौद मार्ग पर आबकारी टीम ने घेरा बंदी की । थोड़ी देर बाद एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे । आबकारी टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की , पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम पता मूरत यादव पिता श्री राम लखन यादव, उम्र 45 वर्ष निवासी बनहरी कला थाना अजयगढ़ जिला पन्ना और अखिलेश यादव पिता मिठाईलाल यादव, उम्र 27 वर्ष निवासी हीरापुर थाना सटई जिला छतरपुर बताया।  उनके पास एक बोरी के अंदर दो कागज के कार्टून मिले, जिन्हें समक्ष पंचान खोलकर देखे जाने पर देशी मदिरा सादा (प्रिंस लेमन) के 50 – 50 पाव कुल 100 पाव बरामद हुए । जिसकी कुल मात्रा 18 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 7600 रुपए है। मोटर साइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 70000 है। दोनों आरोपियों के पास उक्त शराब से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं पाया गया । अतः दोनों आरोपियों पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क का अपराध पंजीबद्ध कर 100 पाव अवैध शराब और मोटर साइकिल को जप्त किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक स्मिता ठाकुर, उमाशंकर साहू नगर सैनिक मोतीलाल प्रजापति और राजेश पटेल शामिल रहे । आबकारी विभाग का अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार आगे भी चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब को मिलेगी पर्यटन स्थल की पहचान, राज्यपाल ने दिया भरोसा

फतेहगढ़ साहिब. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार अपने...

CG में संयुक्त ड्राइवर संघ का हड़ताल का ऐलान, जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है असर

जगदलपुर. बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को...

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, प्रदेश में शुरू होगी वीर भारत फैलोशिप

प्रदेश में स्थापित होगी वीर भारत फैलोशिप : मुख्यमंत्री...

हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC सख्त, तत्काल सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर...