UPSC में असफल? इन 5 सरकारी परीक्षाओं से बन सकता है अफसर बनने का सपना

Date:

IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस दौरान कई लोग इसमें सफल होते हैं, तो कईयों का सपना दूर हो जाता है. लोग इस परीक्षा में इस कदर शामिल हो जाते हैं कि वे कोई बैकअप भी नहीं रखते हैं. हर साल की तरह इस साल भी 24 मई को आयोजित हुई परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे लेकिन पेपर को देखते हुए उम्मीदवारों की उम्मीद टूट गई है. इस साल के पेपर को देखकर एक्सपर्ट्स और टीचर्स दोनों हैरान हैं. अब वे इसे लेकर परेशान हैं कि वह आगे क्या करेंगे. क्या उनकी पूरी तैयारी बेकार चली जाएगी. तो बता दें कि उम्मीदवारों को निराश होने की जरूरत नहीं है. यूपीएससी न सही लेकिन आप ऑफिसर लेवल की दूसरी सरकारी नौकरी के लिए ट्राई कर सकते हैं.

ये 5 भर्तियां दे सकती हैं नई उम्मीद

स्टेट सिविल सर्विस
अलग-अलग राज्यों में पीसीएस,स्टेट सिविल सर्विस की वैकेंसी लगभग हर साल आती है. इसके लिए आप UPPSC, MPPSC, RPSC RAS पर अप्लाई कर सकते हैं.

एसएससी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की भर्तियों का भी क्रेज है. ये भी आपकी तैयारी को सही दिशा दे सकती है. एसएससी सीपीओ के अलावा सीजीएल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभागों और मंत्रालयों में नौकरी मिलती है.

आरबीआई ग्रेड बी
भारत के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में आप ऑफिसर बन सकते हैं. इस लेवल पर पोस्ट और सैलरी दोनों ही अच्छी मिलती है.

नाबार्ड ग्रेड
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ओर से ग्रेड ए और बी लेवल भर्ती निकाली जाती है.  अगर आपका UPSC क्लियर नहीं होता है, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CAPF
यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. इस भर्ती के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद भरे जाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धान खरीदी अनियमितता पर बड़ा एक्शन, दुर्ग में समिति प्रबंधक पर केस दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष...

विपक्ष को झटका! डिलिमिटेशन बिल के समर्थन में उतरी शरद पवार की NCP (SP)

 मुंबई महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद...

हरियाणा को बड़ी सौगात, 712 जलापूर्ति-सीवरेज परियोजनाओं पर ₹2543 करोड़ होंगे खर्च

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में जलापूर्ति, सीवरेज और बरसाती...

2027 चुनाव की तैयारी तेज, पंजाब सरकार ने 17 मार्केट कमेटियों में चेयरमैन नियुक्त किए

चंडीगढ़  पंजाब सरकार ने राज्य की 17 मार्केट कमेटियों के...