दिल्ली-मुंबई से पटना उड़ानों का किराया दिवाली में 16 हजार पार

Date:

 पटना
 दीपावली आठ नवंबर को है लेकिन मुंबई और दिल्ली से पटना का विमान किराया तिगुना तक महंगा हो गया है। सात नवंबर को दिल्ली से पटना का किराया 14 हजार के पार पहुंच गया है। इस दिन इंडिगो के शाम चार बजे के विमान का न्यूनतम किराया दस हजार चार सौ नौ रुपये है। सामान्य दिनों में यह पांच हजार के करीब रहता है।

स्पाइस जेट का दस हजार छ सौ चार जबकि इंडिगो के सुबह सवा छह बजे की उड़न का किराया 14 हजार 504 रुपये है। सात नवंबर की शाम सात बजे की इंडिगो का किराया 16 हजार 814 रुपये है। एयर इंडिया के शाम 4.55 बजे के विमान का किराया 16 हजार 299 रुपये पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की महंगाई के बीच पर्व त्योहारों में काफी बढ़ोतरी दिख रही है।

एक नवंबर से ही दिल्ली पटना मार्ग पर चढ़ने लगा है किराया
नई दिल्ली पटना मार्ग पर सामान्य दिनों में किराया साढ़े पांच हजार से साढ़े हजार के बीच रहता है लेकिन दिवाली में विमानों का किराया एक नवंबर से ही चढ़ने लगा है। एक नवंबर को न्यूनतम किराया सात हजार नौ सौ 67 रुपये है जबकि छह नवंबर को यह नौ हजार सात सौ चार पर पहुंच गया है। छह नवंबर को इस मार्ग पर इंडिगो के विमान का अधिकतम किराया 19 हजार 813 रुपये है।

बेंगलुरु पटना मार्ग पर किराया साढ़े 17 हजार पार
बेंगलुरु पटना मार्ग पर दिवाली के समय किराए में आग लगी है। इस मार्ग पर सात नवंबर न्यूनतम किराया लगभग 14 हजार है। इसी दिन सुबह साढ़े आठ बजे की इंडिगो की उड़ान का किराया 17 हजार 675 रुपये पहुंच गया है। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर किराया आठ हजार के आसपास रहता है। किराये में उछाल की स्थिति अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही दिख रही है।

पसंदीदा सीट के लिए अलग से चुकाना होगा किराया
इतना अधिक किराया चुकाने के बाद पसंदीदा सीटों के लिए ढाई सौ से छह सौ तक सीटों का किराया अलग से चुकाना होगा। ऐसे में एक परिवार को केवल पर्व में पटना आने में 80 हजार से एक लाख तक के हवाई टिकट खरीदने होंगे।

मुंबई मार्ग पर 30 अक्टूबर से ही किराये में उछाल
सामान्य दिनों में मुंबई से पटना के बीच का किराया साढ़े सात से आठ हजार रुपये है। 30 अक्टूबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 14 हजार 170 रुपये है जबकि इस दिन किराया 13 हजार 998 रुपये तक है। सात नवंबर को न्यूनतम किराया 14 हजार 170 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम किराया इंडिगो के शाम 6.10 बजे के विमान का 16 हजार 112 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर, धन और सेहत का पूरा हाल

मेष आज के दिन रिश्तों से जुड़ी दिक्कतों को मेच्योर...

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा)...

रायपुर में हुई आत्मीय भेंट, वित्त मंत्री ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी...

ग्रामीण पशुपालकों की आय बढ़ाने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने की पहल

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर...