छत्तीसगढ़ में IFS प्रशिक्षुओं की फील्ड तैनाती, परख सारडा को सौंपी गई सुकमा की कमान

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।

इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी –

  • कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) बनाया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में पदस्थापना मिली है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG के बस्तर में फीका पड़ा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह, नहीं दिखा पहले जैसा असर

सुकमा-बीजापुर. बस्तर संभाग में इस बार नक्सलियों का तथाकथित शहीदी...

Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण केस...

Punjab Development: केंद्र ने जारी किए ₹1970 करोड़, अशोक मित्तल बोले- विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

चंडीगढ़  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

लव कुश रामलीला में एआई तकनीक, मीनाक्षी मंदिर थीम और भव्य मंच आकर्षण

नई दिल्ली लाल किला मैदान में 11 अक्टूबर से होने...