FIH Pro League: नीदरलैंड्स पर जीत के बाद भारत की नजर पाकिस्तान पर

Date:

लंदन
 ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स के विरुद्ध रोमांचक जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के विरुद्ध इसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी।

भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। भारत ने रोटरडम में चार में से दो मैच जीते। उन्होंने रविवार को रोटरडम चरण के आखिरी मैच में मेजबान और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया।

पाकिस्तान का अब तक नहीं खुला है खात
भारत को दूसरी जीत (3-1) मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के विरुद्ध मिली। अन्य दो मैच में भारत को नीदरलैंड्स के विरुद्ध 2-3, जबकि जर्मनी के विरुद्ध 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए नीदरलैंड्स चरण का अनुभव बहुमूल्य रहा है। टीम इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल इस साल होने वाली दो बड़ी प्रतियोगिताओं एफआईएच विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले अपनी कमियों को सुधारने के लिए कर रही है।

नौ टीम वाली प्रो लीग तालिका में भारत अभी आठवें नंबर पर है। वे अपने अगले प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आगे हैं जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी अंक हासिल नहीं किया है। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को इंग्लैंड से होगा और फिर शुक्रवार को वे अपने दूसरे चरण के मैच में फिर से पाकिस्तान का सामना करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नया फ्लाईओवर पूरा, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की दूरी घटेगी

नई दिल्ली  अगले महीने से एम्स, साउथ एक्स या आईएनए...

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: SIT की रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी गई

अयोध्या अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी...

CM डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के CEO हेमंत रुपानी की मुलाकात, निवेश और उद्योग पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य...