भोपाल में बस स्टैंड पर लगी आग, कई बसें जलकर हुईं राख

Date:

भोपाल
राजधानी भोपाल के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 3 से 4 बसें आग की लपटों में घिर गईं।

घटना के बाद पूरे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का काला गुबार और ऊंची उठती लपटें देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

आग लगने का प्राथमिक कारण क्या है और इसमें किसी प्रकार की जनहानि हुई है या नहीं, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान के...

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर

राज्य मंत्री  गौर ने एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल में...

MP के शिवपुरी में परमाणु बिजलीघर की तैयारी, जमीनों की कीमतों में उछाल

शिवपुरी शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में मड़ीखेड़ा के पास...