Firozpur Suicide: 65 साल के कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Date:

फिरोजपुर.

फिरोजपुर शहर के गोल्डन एनक्लेव में सोमवार सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी गुरकृपाल सिंह चावला ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे।

परिवार के अनुसार घर में किसी तरह का तनाव या विवाद नहीं था। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन भी हैरान हैं। मृतक के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब चार बजे उठे। स्नान करने के बाद उन्होंने पाठ किया। इसके बाद पानी पीकर वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो गुरकृपाल सिंह कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे।

पीजीआई से चल रहा था इलाज
परिजनों के मुताबिक गुरकृपाल सिंह के दिमाग से संबंधित बीमारी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का तनाव, विवाद या परेशानी नहीं थी। इसी वजह से घटना की वजह को लेकर परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

पत्नी कर रही थी गुरबाणी का कोर्स
गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह की पत्नी पिछले करीब पांच महीने से मोगा में गुरबाणी का कोर्स करने गई हुई हैं। पिछले सप्ताह वह दवा लेने के लिए दो दिन फिरोजपुर आई थीं और इसके बाद दोबारा मोगा चली गई थीं।

पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआइ गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जाएगा। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में अलग से तैयार होगा अनुसंधान एवं विकास बजट, कृषि से स्वास्थ्य तक सभी क्षेत्रों पर फोकस

 पटना बिहार सरकार के वित्त विभाग एवं बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ...

बख्तियारपुर में गंगा की तेज धारा ने ली 3 बच्चियों की जान, एक की तलाश जारी

पटना पटना के बख्तियारपुर रानीसराय जहाजी घाट पर सोमवार सुबह...

राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग

 रायपुर हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों...

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: बी-क्लास हिस्ट्रीशीट के लिए पुलिस को साबित करना होगा कि व्यक्ति पेशेवर अपराधी है

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद रहे...