जींद से शुरू होगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए इसकी शानदार खूबियां आज

Date:

 जींद
 हरियाणा के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम मोदी इस दिन जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद लोग ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

इस ट्रेन के अंदर की तस्वीर भी सामने आई है। इसके लग्जरी लुक रेल यात्रियों को आकर्षित कर रह है। वहीं, इसकी खासियत पर भी चर्चा होने लगी है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की एक दो नहीं, बल्कि कई खासियतें हैं।

डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन
दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच हैं, एक बार में 2638 यात्री सफर कर सकते हैं। 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से रफ्तार भरेगी। 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम है। डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली का उत्पादन होगा। कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य है।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में आरामदायक सीटें, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, खड़े यात्रियों के लिए हैंडग्रिप और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
    10 कोच, 2,638 यात्रियों की क्षमता।
    1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम।
    110-140 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति।
    डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य।
    आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस

हरियाणा के लिए गौरव की बात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा की धरती से होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

यह परियोजना विकसित भारत, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था के संकल्प को नई मजबूती देगी तथा हरियाणा को भविष्य की रेल तकनीक का प्रवेश द्वार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत मंडपम में टेक्सटाइल एक्सपो, 17 जुलाई को मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली  भारत मंडपम में चल रहे भारत TEX 2026...

यात्रियों को राहत की उम्मीद, वेल्लोर होकर चलेगी नई ट्रेन

 रांची  रांची से बेंगलुरु के बीच रोजाना सीधी रेल सेवा...

एयरपोर्ट क्षेत्र बनेगा बिजनेस हब, 2029 तक पूरी होगी 720 करोड़ परियोजना

लखनऊ  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र...

मानसून में बाल झड़ना रोकेंगे ये आसान उपाय, मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल

गर्मियों में पसीने के कारण बाल का टूटना और...