बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल शुरू, देश को मिलेगी नई रफ्तार

Date:

हैदराबाद
 भारत में बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी। केंद्रीय रेल मेंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल शुरू किया जाएगा।

अश्विवी वैष्णव ने कहा कि अगले साल, हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू करेंगे। इसके बाद, एक-एक करके, हम वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, फिर अहमदाबाद से ठाणे और फिर अहमदाबाद से मुंबई तक का काम पूरा करेंगे।

रेल मंत्रालय ने वैष्णव के बयान का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ मंत्री का एक कोट भी लिखा। इसमें लिखा था, भारत की पहली बुलेट ट्रेन अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पुणे और हैदराबाद के बीच का पहला प्रोजेक्ट यात्रा के समय को घटाकर दो घंटे कर देगा, हैदराबाद से मुंबई की यात्रा का समय 2 घंटे 50 मिनट हो जाएगा, हैदराबाद से अमरावती का सफर 1 घंटे 10 मिनट का हो जाएगा, हैदराबाद से चेन्नई का सफर 3 घंटे का होगा, और हैदराबाद से बेंगलुरु का सफर 2 घंटे 35 मिनट का हो जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने से हैदराबाद एक हाई-स्पीड हब बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवंटित 5,400 करोड़ का भारी-भरकम रेलवे बजट तेलंगाना में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।
खबरें और भी

HYSEA GCCS और IT राउंडटेबल के बाद बोलते हुए वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिए हैं, जो इसके परिदृश्य को बदल देंगे।

मंत्री ने कहा, "पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई और हैदराबाद से बेंगलुरु – यह पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा। हैदराबाद हाई-स्पीड हब बन जाएगा। इससे बहुत ज्यादा विकास होगा और इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं पूरी तरह से आपस में जुड़ जाएंगी।

उन्होंने कहा, इस तरह PM मोदी की तरफ से हैदराबाद को तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मिलेंगे, और इससे तेलंगाना को बहुत फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता

​रायपुर     छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल 'एग्रीस्टेक किसान पंजीयन'...

मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, शासकीय अवकाश के बावजूद सक्रिय रहा प्रशासन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन,...

सुरक्षा जांच पूरी, तवा डैम में पर्यटकों के लिए बोटिंग फिर शुरू

 इटारसी मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल तवानगर में पर्यटकों...