बाढ़ ने छीना रोजगार, बस्तर की महिला समूहों पर कर्ज चुकाने का दबाव

Date:

जगदलपुर.

बस्तर में बाढ़ और अतिवृष्टि का असर अब ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई देने लगा है. फसल बर्बादी और मकानों को हुए नुकसान के बीच महिला स्व-सहायता समूहों के सामने बैंक ऋण चुकाने की चुनौती खड़ी हो गई है. ग्राम पंचायत टलनार क्षेत्र की महिला समूहों ने अपनी परेशानी विधायक लखेश्वर बघेल के सामने रखी है.

महिलाओं के मुताबिक, लगातार बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं. कई परिवारों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है. आय के प्रमुख स्रोत प्रभावित होने से महिला समूहों के लिए नियमित बैंक किस्त जमा करना कठिन हो गया है. समूहों का कहना है कि एक ओर परिवारों को नुकसान से उबरना है, वहीं दूसरी ओर ऋण की किस्त और ब्याज चुकाने का दबाव है. ऐसे में उन्होंने बैंक ऋण माफ करने या किस्तों और ब्याज में विशेष राहत दिलाने की मांग की है.

महिला समूहों ने विधायक से आग्रह किया कि उनकी समस्या शासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाए. उनका मानना है कि समय पर आर्थिक राहत नहीं मिली तो प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. विधायक लखेश्वर बघेल ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया है. अब बाढ़ प्रभावित महिला समूहों की नजर शासन के अगले कदम पर है कि उन्हें ऋण के बोझ से राहत मिलती है या नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फ्रांस में दंगों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की टिप्पणी, वेस्टर्न लिबरल्स की नीतियों पर उठाए सवाल

वाशिंगटन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को फ्रांस...

गोमती नदी की बाढ़ से बढ़ा ग्राउंड वाटर लेवल, बारिश से नदी और तालाबों को मिला पानी

लखनऊ  बाढ़ आई तो तमाम परिवारों को पलायन करना पड़ा।...

बिहार के कॉलेजों में शिक्षकों की ट्रेनिंग अनिवार्य, AI और नई शिक्षा नीति पर दिया जाएगा जोर

 पटना  राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के सभी प्राध्यापक...

रिश्वत मामले में राजबीर घुम्मन की बढ़ीं मुश्किलें, CBI ने दोबारा किया तलब

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार...