पहली बार किसी केशधारी सिख अमेरिकी को मिला अकादमी में प्रवेश, चिराग वीर सिंह सराओ ने बनाई पहचान

Date:

चंडीगढ़ 
चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बन गए हैं। अमेरिकन सिख काउंसिल के अनुसार, सराओ को 4 अप्रैल को अकादमी में नियुक्ति मिली थी, जबकि 20 जून को उन्हें अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ सेवा देने के लिए धार्मिक छूट (रिलिजियस अकॉमोडेशन) प्रदान की गई।

सराओ ने 24 जून को इन-प्रोसेसिंग डे (आई-डे) पर आधिकारिक रूप से अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश किया। वह फिलहाल छह सप्ताह के प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण (बूट कैंप) में भाग ले रहे हैं।

अकादमी में शामिल होने से पहले सराओ का चयन एयर फोर्स रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (ROTC) और नेवल ROTC के पूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के लिए भी हुआ था। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में भी प्रवेश का प्रस्ताव मिला था।

शैक्षणिक और खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
अमेरिकन सिख काउंसिल के अनुसार, सराओ का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। वह ईगल स्काउट हैं, ताइक्वांडो में सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं और स्कूल की वर्सिटी वाटर पोलो टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी अमेरिका की पांच संघीय सैन्य सेवा अकादमियों में से एक है। यहां स्नातक शिक्षा के साथ सैन्य और नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों को अमेरिकी वायुसेना या अमेरिकी स्पेस फोर्स में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जल जीवन मिशन की समीक्षा, समय पर योजनाएं पूरी करने के निर्देश

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय...

भिवानी अस्पताल हादसे पर सरकार सख्त, छत गिरने की होगी जांच और जिम्मेदारों पर एक्शन

भिवानी. चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में फाल सीलिंग गिरने से...

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता पर राहुल गांधी का फोकस, बड़े नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को सुलझाने की जिम्मेदारी...