विदिशा के पूर्व ADM डामोर का निधन, इसी महीने हुआ था भोपाल तबादला; नई पोस्टिंग ज्वाइन करने से पहले हार्ट अटैक

Date:

विदिशा 

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख फैल गया। जैसे ही यह खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में उनके परिचित अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी दुखी नजर आए। हर किसी के चेहरे पर अपने साथी अधिकारी को अचानक खोने का दुख साफ दिख रहा था। मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसी महीने भोपाल ट्रांसफर हुआ था अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे। इसी महीने राज्य शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था। वे विदिशा से अपना काम छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे।

सहकर्मियों के अनुसार, डामोर बहुत हंसमुख, मिलनसार और सहज स्वभाव के अधिकारी थे। वे अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी प्यार से बात करते थे।

अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे उनके व्यवहार में कभी अधिकारी वाली औपचारिकता नहीं दिखती थी। इसी वजह से उन्होंने प्रशासनिक अमले में कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई थी।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी एक-दूसरे से उनके साथ बिताए समय और यादें साझा करते दिखे। सहकर्मियों का कहना था कि उन्होंने सिर्फ एक अच्छे अधिकारी को ही नहीं, बल्कि एक अच्छे साथी को भी खो दिया है।

झाबुआ के रहने वाले थे अनिल कुमार डामोर मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है, जबकि बेटी भी पढ़ाई कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

DC के साथ ही रहेंगे केएल राहुल! पार्थ जिंदल ने ट्रेड की खबरों को किया खारिज

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल...

चंडीगढ़ में बिजली बिलों की मनमानी पर सख्ती, प्रशासक ने बनाई कमेटी; मंजूरी के बिना नहीं बढ़ेंगी दरें

चंडीगढ़  चंडीगढ़ में बिजली बिल की शिकायतों को लेकर प्रशासक...

‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

मिर्जापुर’ का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले...

टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव पर लगी रोक, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

टीकमगढ़  टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव को राज्य निर्वाचन...