शराब पीने के बाद 4 दोस्तों की हालत गंभीर, BSP पार्षद समेत दो की मौत से मचा हड़कंप

Date:

जांजगीर चाम्पा.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने से पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

चार दोस्तों ने मिलकर पी थी शराब
यह पूरा मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। मृतकों की पहचान BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार रात 10 बजे पुराना अस्पताल पामगढ़ परिसर में अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी थी, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।

दो की मौत, दो का इलाज जारी
आनन-फानन में खिलावन जांगड़े और जोहित खरे को पामगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। खिलावन जांगड़े ने सिम्स में, तो जोहित खरे ने अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शराब में जहर होने की आशंका
शराब में जहर होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के इंजीनियर ने खोजा प्लास्टिक का देसी विकल्प, 50 पैसे में तैयार होता है उत्पाद

पटना प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या के बीच मुजफ्फरपुर के कुढ़नी...

एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारत का गौरवशाली प्रदर्शन विश्वास कैलाश सारंग

भोपाल  सनातन संस्कृति में मनुष्य की महानता का आधार उसकी...

जिले में नरवाई व पराली जलाने पर प्रतिबंध, जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

ग्वालियर  पराली व नरवाई (फसल अवशेष) जलाना दण्डनीय अपराध है।...