बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, अब नहीं होगी जमीन-मकान की जांच

Date:

पटना
बिजली कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन लेने की व्यवस्था को अब पहले से अधिक आसान, सरल और पारदर्शी हो गया है।

केंद्र सरकार और बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नए आदेश के अनुसार अब 150 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए 'फिजिकल वेरिफिकेशन' यानी जमीन या मकान की पहले होने वाली जांच-पड़ताल पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

हुए बड़े बदलाव
सामान, मजदूरी और देखरेख का अलग खर्च बंद किया गया। पहले तार, पोल या अन्य सामान (मेटेरियल), मजदूरी (लेबर) और जांच (सुपरविजन) का अलग-अलग इस्टीमेट बनता था। अब यह सब झंझट पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

अब लोड के हिसाब से एकमुश्त मानक फीस तय कर दी गई है। मोबाइल ऐप ('सुविधा' ऐप) या पोर्टल पर आवेदन करते ही साफ दिख जाएगा कि कितना पैसा लगेगा। तय फीस ऑनलाइन जमा होते ही बिजली कंपनी खुद आपके परिसर तक सर्विस तार और मीटर लगाने का काम पूरा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब सहरसा में भी बन सकेंगे पायलट

 पटना  बिहार के युवाओं को पायलट बनने के लिए अब...

मिशन-2027 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार, हर कमिश्नरी में रैली करेंगे PM मोदी

लखनऊ यूपी में भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने का...

जर्मन तकनीक से उपजाऊ बनेगी गोवा की बंजर जमीन, किसानों को मिलेगा नया अवसर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया...

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर गरमाई सियासत, मेहराज मलिक ने धर्म के ठेकेदारों को घेरा

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही...