टेनिस स्टार डार्डेरी के US Open से बाहर होते ही सुर्खियों में आईं गर्लफ्रेंड ब्रियाना, डांस स्टूडियो की तस्वीरें वायरल

Date:

नई दिल्ली
US Open में टेनिस स्टार लुसियानो डार्डेरी का सफर भले ही रुक गया, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो ने सोशल मीडिया पर ऐसा ग्लैमर बिखेरा कि फैन्स की नजरें तस्वीरों पर थम गईं. बैले स्टूडियो में ब्रियाना का बोल्ड अंदाज सामने आया तो कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया। 

24 साल के डार्डेरी ने US Open में शानदार खेल दिखाते हुए राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया, लेकिन वर्ल्ड नंबर-2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव के सामने उनका बल्ला… यानी रैकेट, ज्यादा देर नहीं चल सका. ज्वेरेव ने उन्हें सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6(3) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कोर्ट पर इटली के डार्डेरी का सफर खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस अंदाज चर्चा में आ गया। 

बैले स्टूडियो में ब्रियाना का बोल्ड अवतार
ब्रियाना सिर्फ मॉडल नहीं हैं, बल्कि प्रशिक्षित बैले डांसर भी हैं. अर्जेंटीना में वह अपनी डांस अकादमी चलाती हैं. आमतौर पर वह डार्डेरी के मुकाबलों में उन्हें चीयर करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार US Open में उनकी मौजूदगी नहीं दिखी। 

इसकी वजह चाहे जो रही हो, ब्रियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर करा दिया। डांस स्टूडियो से शेयर की गई तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस और आकर्षक अंदाज में पोज देती नजर आईं. पेल येलो क्रॉप टॉप और ब्राउन पोल्का-डॉट आउटफिट ने उनके बैले लुक को बोल्ड टच दिया. तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और अदाएं फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी थीं। 

तस्वीरें आईं तो फैन्स बोले- 'गॉडेस!'

ब्रियाना की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई. किसी ने उन्हें 'गॉडेस' यानी देवी कहा, तो किसी ने 'टोटल ब्यूटी' लिखकर तारीफ की. एक फैन ने स्पैनिश में उन्हें 'Hermosísima' कहा, जिसका अर्थ है बेहद खूबसूरत। 

और यही वजह है कि डार्डेरी की US Open हार के बाद भी उनके नाम से जुड़ी ग्लैमर स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है। 

अगर ब्रियाना आर्थर ऐश स्टेडियम में ज्वेरेव के खिलाफ डार्डेरी का मुकाबला देखने पहुंचतीं, तो टेनिस के साथ-साथ स्टैंड्स में भी ग्लैमर का मुकाबला देखने को मिलता. फिलहाल डार्डेरी कोर्ट से बाहर हैं और ब्रियाना अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लुधियाना बंद से हाईवे पर थमा ट्रैफिक, जालंधर-पानीपत NH पर घंटों फंसे वाहन

लुधियाना. लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब...

UKSSSC ने शुरू की समूह ‘ग’ की भर्ती, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों...

चंडीगढ़ में लीजहोल्ड संपत्ति को फ्रीहोल्ड कराने का सुनहरा मौका, 10 से 25 सितंबर तक कैंप

 चंडीगढ़  लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलवाने के इच्छुक चंडीगढ़...

CG में निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, साय कैबिनेट ने Export Promotion Policy 2026-30 पर लगाई मुहर

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...