सोना हुआ महंगा, 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

Date:

मुंबई 

सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार को तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड का रेट 2.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 4341.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। यह 17 जून के बाद सबसे उच्चतम स्तर है। एक हफ्ते में सोने का दाम 7 प्रतिशत बढ़ चुका है। जनवरी के बाद किसी एक महीने में सोने की कीमतों में यब सबसे अधिक तेजी है। बता दें, सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह अमेरिकी जॉब डेटा से जुड़ा अनुमान को माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार यह कमजोर रहेगा।

8 अगस्त को देश के अन्य शहरों में क्या है रेट (प्रति ग्राम) (Gold Price Today)

दिल्ली – 15005 रुपये

मुंबई – 14999 रुपये

कोलकाता – 14990 रुपये

जयपुर – 15005 रुपये

बेंगलुरू – 14990 रुपये

हैदराबाद – 14990 रुपये

लखनऊ – 15005 रुपये

अहमदाबाद – 14995 रुपये

पुणे – 14990

यह दाम 24 कैरेट गोल्ड का है।

चांदी का क्या है रेट (Silver Price Today)

दिल्ली में आज शनिवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 239900 रुपये के करीब है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह 62.36 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स सितंबर सिल्वर फ्यूचर का रेट 228397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। जोकि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 813 रुपये या 0.35 प्रतिशत अधिक है।

सोने की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह क्या?
यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने गोल्ड में तेजी को सपोर्ट किया है। इसके अलावा यूएस डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने की रफ्तार को मजबूती प्रदान की है। निवेशक एक बार फिर से सोने की तरफ लौट रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय
ब्रोकरेज हाउस यूबीएस सोने की कीमतों को लेकर बुलिश है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 5000 डॉलर तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स इस स्तर पर सोने को 2027 की पहली छमाही में देख रहे हैं। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सारंडा और चाईबासा से माओवादियों का सफाया, इनामी जोनल कमांडर सालुका ने डाले हथियार

 चाईबासा झारखंड में एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों को...

सीड बॉल से हरियाली की ओर बढ़े पिपरिया के विद्यार्थी

मनेन्द्रगढ़ शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण...

विजन-2047 के तहत हरियाणा में बढ़ेंगी आयुष सुविधाएं, योगशालाओं संग बनेंगे आरोग्य मंदिर

चंडीगढ़ हरियाणा में विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं का विस्तार...

PDS दुकानों तक नहीं पहुंचा राशन, नए डोर स्टेप डिलीवरी आदेश से बढ़ी परेशानी

 धनबाद जिले में पीडीएस दुकानों को राशन की डोर स्टेप...