हरियाणा में एक लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा वेतन; मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

Date:

चंडीगढ़.

हरियाणा के विभिन्न बोर्ड, निगमों में कार्यरत एचकेआरएनएल कर्मचारियों का सरकार ने वेतन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में लगभग 1.20 लाख कर्मचारी एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत है। इन कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा वित्त विभाग व मानव संसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जहां पर दोनों विभागों द्वारा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मोहर लगा दी है।

अब यह फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास जाएगी। सीएम नायब सैनी पहले ही एचकेआरएनएल कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं। ऐसे में माना जाए तो एचकेआरएनएल कर्मचारियों को जल्द ही बढ़े हुए वेतन का लाभ मिल सकता है। इसके लिए कभी भी एचकेआरएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की तरफ से वेतन बढ़ाने के आदेश जारी हो सकते है। हालांकि एचकेआरएनएल का वेतन उनके जिलों की श्रेणियों और कर्मचारियों के लेवल के हिसाब से बढ़ेगा। यह वेतन 820 रुपये से 1540 रुपये तक मासिक बढ़ सकता है।

एचकेआरएनएल को अब कितनी मिलेगी सैलरी?
एचकेआरएनएल को बढ़े हुए वेतन का लाभ जुलाई 2026 से मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों का वेतन अगर अब बढ़ता है तो उनको एरियर का भी लाभ मिलेगा। वेतन में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार प्रथम कैटेगरी के जिलों में लेवल-1 के पांच साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को 21 हजार 950, दस साल तक पुराने कर्मचारियों को 24 हजार 150 और इससे अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 26 हजार 340 रुपये मिलेंगे। इसी तरह लेवल-दो में वेतन की पांच साल तक के अनुभव वाले कर्मचारी को 25 हजार 830, दस साल पुराने कर्मचारी को 28 हजार 420 रुपये मिलेगा। अगर इससे ज्यादा अनुभ्व है तो 31 हजार रुपये मिलेगा। जबकि लेवल 3 के कर्मचारियों को पांच साल वाले अनुभव होने पर 26 हजार 570, दस साल से अनुभव होने पर 29 हजार 230 तथा दस साल से ज्यादा अनुभव होने वाले कर्मचारियों को 31 हजार 890 रुपये रखी गई हैं।

जिला के हिसाब से निर्धारित कैटेगरी पर इतना मिलेगा वेतन
एचकेआरएनएल कर्मचारियों का जिले के हिसाब से कैटेगरी बनाई है। इसमें लेवल-1 में पांच साल तक अनुभव वाले कर्मचारियों को 19 हजार 380, दस साल तक के अनुभव पर 21 हजार 320 और इससे अधिक अनुभवी कर्मचारियों को 23 हजार 260 रुपये दिए जाएंगे। लेवल-2 में यह पारिश्रमिक क्रमश: 23 हजार 160, 25 हजार 480 और 27 हजार 800 रुपये तथा लेवल-3 में 23 हजार 940, 26 हजार 340 और 28 हजार 730 रुपये होगा।

एचकेआरएनएल के पहली श्रेणी के जिले
एचकेआरएनएल ने जिलों की निर्धारित कैटेगिरी को शामिल किया गया है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़ को प्रथम श्रेणी कैटेगरी में रखा गया है। जबकि दूसरी श्रेणी में पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद को रखा गया है। जबकि श्रेणी तीन में महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

रायपुर छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक...

वर्दी की आड़ में साजिश! रतलाम शराब दुकान लूटकांड में पुलिसकर्मी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम  शिवगढ़ में शराब दुकान पर सेल्समैन और मैनेजर के...

Vande Bharat Train: नई वंदे भारत चेयर कार में कमियां उजागर, रेलवे बोर्ड ने RCF को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा

 नई दिल्ली देश में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क बढ़ाने...

Oracle-Amazon जैसी छंटनी से अलग Microsoft की रणनीति, कर्मचारियों को Voluntary Exit Offer का मौका

नई दिल्ली दुनियाभर में टेक कंपनियां छंटनी की दिशा की...