रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! उदयपुर सिटी से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन शुरू

Date:

रतलाम 
 दुर्गा पूजा और दीपावली सहित आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे रेल मंडल से गुजरने वाली उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 09617 प्रत्येक बुधवार रात 9:15 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर चंदेरिया स्टेशन पर रात 11:43 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी।

संचालन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा
वापसी में ट्रेन 09618 प्रत्येक गुरुवार दोपहर 1:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर शुक्रवार रात एक बजे चंदेरिया पहुंचेगी और 1:02 बजे रवाना होकर सुबह चार बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसका संचालन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा।

दोनों दिशाओं में ट्रेन मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप से प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।

बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

रतलाम : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेन 22933/22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रयोगात्मक आधार पर नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 26 अक्टूबर से नवसारी स्टेशन पर रात 8:08 बजे पहुंचेगी और 8:10 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से नवसारी पर रात 2:44 बजे पहुंचेगी और 2:46 बजे प्रस्थान करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महानदी पार करने की परेशानी होगी खत्म, छत्तीसगढ़ में 63 करोड़ से बनेगा नया पुल

जांजगीर-चांपा  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण को बड़ी सौगात...

छत्तीसगढ़ में डाक विभाग का प्रशासनिक ढांचा होगा मजबूत, नए संभागों के साथ अधिकारियों के तबादले

रायपुर  छत्तीसगढ़ में भारतीय डाक विभाग के प्रशासनिक ढांचे को...

जलवायु परिवर्तन का असर! स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, बचाने की कोशिशें नाकाम

 ल्युब्ल्याना यूरोप के देश स्लोवेनिया में गर्मी बढ़ने और कम...

कुल्लू दशहरा की तैयारियां तेज, 347 देवी-देवताओं का होगा आगमन; आयोजन से पहले विवाद भी

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा इस...