चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, नगर निगम में 275 पदों पर होगी भर्ती

Date:

चंडीगढ़.

नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते जिन फायरमैन और ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त की गई थीं, अब उन्हीं श्रेणियों में नियमित भर्ती होगी। निगम ने 31 मार्च 2025 को अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं में आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे 90 कर्मचारियों के अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए थे। इनमें 47 फायरमैन और 16 ड्राइवर शामिल थे।

उस समय निगम ने करीब 200 करोड़ रुपये के वित्तीय घाटे का हवाला देते हुए खर्च कम करने के लिए यह फैसला लिया था। अब निगम में नियमित पदों पर भर्ती की तैयारी के तहत 79 फायरमैन और 33 ड्राइवरों के पद भी शामिल हैं। इसके अलावा 118 क्लर्क समेत विभिन्न श्रेणियों के कुल 275 पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। भर्ती के लिए केंद्रीय स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की मदद को लेकर प्रक्रिया व जिम्मेदारियों पर स्पष्टता मांगी जा रही है।

पहले अतिरिक्त कर्मचारी बताकर हटाया, अब पद भरने की तैयारी
मार्च 2025 में कर्मचारियों के अनुबंध बढ़ाने के बजाय उन्हें हटाने का फैसला खर्चों में कटौती के तहत लिया गया था। निगम में उस समय आउटसोर्स कर्मचारियों पर बढ़ते खर्च को भी फैसले का आधार बनाया गया। साथ ही कहा गया कि आउटसोर्स कर्मी इसी शर्त पर रखे गए थे कि रेगुलर भर्ती के बाद उन्हें हटा दिया जाएगा।

पद भरने के लिए केंद्रीय एजेंसी एसएससी से किया संपर्क
276 पदों पर भर्ती को मिल चुकी है सैद्धांतिक मंजूरी यूटी प्रशासक ने 276 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। प्रशासन ने निगम को आरक्षण नियमों का पालन करते हुए किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी के माध्यम से भर्ती कराने के निर्देश दिए थे। अब एसएससी के जरिए भर्ती की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

परीक्षा से लेकर मांगी जा रही जानकारी
परीक्षा से लेकर वित्तीय औपचारिकताओं पर चर्चा एसएससी से भर्ती की संभावनाओं पर विचार करते निगम ने आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, परीक्षा की जिम्मेदारी, भुगतान और वित्तीय जरूरतों व अन्य प्रक्रियागत पहलुओं पर जानकारी मांगी है। भर्ती प्रक्रिया में निगम व एसएससी की जिम्मेदारियां तय करना भी अहम रहेगा। इन बिंदुओं पर स्पष्टता मिलने के बाद ही भर्ती की आगे की रूपरेखा तय हो सकेगी। तकनीकी और स्वास्थ्य श्रेणी के पद भी खाली क्लर्क, फायरमैन और ड्राइवर के अलावा निगम में जूनियर ड्राफ्ट्समैन, ड्राफ्ट्समैन, सब डिवीजनल इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर (सिविल एवं इलेक्ट्रिकल), मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, अकाउंटेंट, सुपरिंटेंडेंट और स्टेनोग्राफर हाउस सहित कई श्रेणियों के पद खाली हैं। रिक्तियों के चलते विभिन्न विभागों में मानव संसाधन की जरूरत बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ के नगरनार स्टील प्लांट परिसर में आग से हड़कंप, घटना की जांच जारी

जगदलपुर. नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट के भीतर आग...

बागेश्वर धाम की हिंदू-सनातन एकता रथयात्रा में बुलडोजर से बरसे फूल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया एकता का संदेश

 पन्ना छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण...

CG Teacher Recruitment 2026: दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी अभ्यर्थियों के लिए भर्ती विज्ञापन में संशोधन

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग...