ग्वालियर पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान: ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा प्रहार, 05 कारें जब्त

Date:

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सुजावल जग्गा (भापुसे) एवं डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर में 04 स्थान (गोला का मंदिर, 7no चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और मंडेर की माता चौराहे)  पर चेकिंग के दौरान वाहन करीब 150 वाहनों को चेक कर अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामलों पर विशेष नजर रखी गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने 05 कारों को जब्त किया और थाना परिसर में खड़ा कराया। संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय द्वारा ₹ 50,000/- का सामन शुल्क अधिरोपित किया गया।

ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील
सुरक्षित यातायात एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आमजन से अपील है कि वे नशे की हालत में कदापि वाहन न चलाएं, स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

575 शिकायतें, सिर्फ 269 पर कार्रवाई; झारखंड में अवैध खनन रोकने में प्रशासन फेल

रांची झारखंड में अधिकारियाें के ढीले रवैये के कारण अवैध...

वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, छह गांवों की 98.5 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

लखनऊ राजधानी लखनऊ में बनने जा रही मेडिसटी और विस्तार...

जहरीली शराब कांड के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब-हथियार लाइसेंस रद्द; सरपंच के अधिकार भी सीज

सागर  सागर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और जनसुरक्षा...