पेट्रोल-डीजल बचाने की नसीहत भूल गए BJP नेता? दौरे में वाहनों के लंबे काफिले ने खींचा ध्यान

Date:

भोपाल
 पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील का असर नेताओं पर भी पड़ा था। लेकिन लगता है कि बीजेपी के नेता अपने ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को भूल गए हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे पर एक बार फिर से वाहनों का काफिला दिखाई देने लगा है।

हाल ही में सीएम डॉ मोहन यादव बैतूल जिले के दौरा पर थे। सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में कई वाहन दिखाई दिए। सीएम का काफिला पहले की तरह दिखाई दिया। जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि लगता है बीजेपी के नेता ही पीएम मोदी की अपील को भूल गए हैं।

सिंधिया के दौरे पर दिखा काफिला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिनों के गुना जिले के दौरे पर थे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में कई गाड़ियां दिखाई दीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। सिंधिया के साथ अन्य विधायक भी अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद थे।

शिवराज के दौरे में भी दिखे थे काफिले
वहीं, हाल ही में सीहोर जिले के भैरूंदा दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आए थे। शिवराज सिंह चौहान लंबे काफिले के साथ सड़क पर नजर आए थे। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि आम जनता ने पीएम मोदी की अपील पर अमल किया लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता पीएम की अपील को भूल गए हैं।

पीएम मोदी ने जताया था आभार
बता दें पीएम मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण हुआ था। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपनी पुरानी अपील का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने सहयोग के लिए जनता का आभार जताया था।

    पीएम मोदी की अपील को भूल गए बीजेपी नेता
    पीएम ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील
    फिर सड़कों पर दिखने लगे बड़े-बड़े काफिले
    बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे पर दिखा काफिला

काफिलों में वाहनों की संख्या घटाई गई थी
बता दें कि पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में नेताओं ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटा दी थी। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी अपने काफिले में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या घटा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

16 से अधिक फर्जी फर्मों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के...

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित

भोपाल  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी...

300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण अपराधों के त्वरित...

मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 19 अगस्त से प्रमुख चौक पर अतिरिक्त बल

रांची JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के 20 अगस्त को प्रस्तावित आवास घेराव...