छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Date:

रायपुर : स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक

बैठक के दौरान रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल तथा स्टाफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग जैसे महत्वपूर्ण निर्माण शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ शीघ्र मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत के सतिंदर मलिक का कमाल! लगातार दूसरी बार जीता U-17 विश्व कुश्ती का गोल्ड, रचा इतिहास

 हांसी जिले के गांव सुल्तानपुर के 17 वर्षीय पहलवान सतिंदर...

Gold Silver Price Today: तीसरे दिन भी चांदी में तेजी, सोना 1.42 लाख के करीब पहुंचा; देखें ताजा भाव

मुंबई  चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने...

Bhopal BRICS Summit: चार दिन तक सजेगा सांस्कृतिक महाकुंभ, 10 देशों के प्रतिनिधि भोपाल में जुटेंगे

भोपाल   'ब्रिक्स' देशों के सांस्कृतिक कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों...