मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने लिया जायजा, अधिकारियों को गुणवत्ता पर बरतने को कहा सख्ती

Date:

रायपुर/कांकेर.

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से चल रहे प्रयासों के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को कांकेर जिले के समीप तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और विभिन्न सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा और परियोजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि तारसगांव में बन रहा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इस संस्थान के शुरू होने से न केवल कांकेर जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद कांकेर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर होने वाले पलायन में भी कमी आएगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्थान नया आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि विकसित और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तारसगांव मेडिकल कॉलेज परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूर्ण होने से प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आदित्य बिड़ला फैशन यूनिट का दौरा, धनबाद में रोजगार सृजन की नई संभावनाओं पर मंथन

धनबाद बीसीसीएल क्षेत्र में पुनर्वासित और परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए...

‘शौच के लिए बाहर जाना भी छुट्टी माना जाएगा’, शिक्षा मंत्री के बयान पर चर्चा तेज

रामगढ़  बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर...

बेसिक स्कूल रसोइयों के लिए बड़ा फैसला, सेवा शर्तों और छुट्टियों का मिलेगा लाभ

लखनऊ बेसिक स्‍कूलों में मध्याह्न भोजन (MDM) बनाने वाले रसोइयों...

पंजाब के 24 अप्रेंटिस कर्मचारियों को मिली राहत, PSPCL में नियमितीकरण की घोषणा

चंडीगढ़. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा...