कैदियों के हाथों बनी मिठाइयों की भारी डिमांड, चंडीगढ़ में दुकानों पर लगी लंबी कतारें

Date:

चंडीगढ़.

दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाई की मिठास न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटने के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं।

मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस बार शहर के लोगों को मॉडल जेल में बंद कैदियों के हाथों से तैयार होने वाली शुद्ध मिठाई की मिठास से महरूम रहना पड़ रहा है।

मिठाई का स्टॉक खत्म
सेक्टर-22 स्थित सृजन शॉप पर दीवाली से पहले ही मिठाई का स्टॉक खत्म हो गया है। दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दरअसल, जेल में तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वाद के चलते हर साल त्योहारों पर इनकी काफी मांग रहती है। इस बार पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ पुलिस और अन्य सरकारी विभागों से बड़े पैमाने पर मिठाई के ऑर्डर मिले हैं। अकेले पंजाब राजभवन की ओर से ही सृजन शाप को 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर दिया गया था।

दो क्विंटल मिठाई की मांग
इसके अलावा एक अन्य सरकारी विभाग की ओर से पौने दो क्विंटल मिठाई की मांग की गई। कई दूसरे सरकारी विभागों ने भी बड़ी मात्रा में मिठाई के ऑर्डर दिए। इन ऑर्डर की आपूर्ति करने में ही मिठाई का अधिकांश स्टाक खत्म हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वाहन सुपुर्दनामे के मामलों में राहत, दुर्ग में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

दुर्ग. वाहन के भीतर गुप्त रूप से चार करोड़ रुपए...

व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप को भेंट की गई हनुमान चालीसा, भारतीय समुदाय पर टिकी निगाहें

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका में पकड़ा गया हैरी बॉक्सर; कपिल शर्मा भी थे निशाने पर

नई दिल्ली  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम मेंबर कुख्‍यात हैरी...

राजस्थान के बानसूर से अमेरिका तक पहुंचा हैरी बॉक्सर, लॉरेंस गैंग के इस गुर्गे पर 10 से ज्यादा केस

जयपुर  कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी...