ISL में फिर लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट, 13 टीमें और 163 मैचों के साथ अक्टूबर में शुरू होगा नया सीजन

Date:

 नई दिल्ली
 इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यह मई 2027 तक चलेगी। आठ महीने तक चलने वाली इस लंबी लीग में पारंपरिक होम-एंड-अवे प्रारूप की वापसी होगी। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी के बाद आईएसएल का आयोजन सीमित अवधि में सिंगल-लेग प्रारूप में किया गया था।

2026-27 का सत्र क्लब-नेतृत्व वाले नए दौर में खेला जाएगा। इस दौरान आठ महीने की प्रतियोगिता में कुल 163 मैच निर्धारित किए गए हैं। आगामी सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी क्लब द्वारा आवश्यक नियामकीय शर्तें पूरी करने और जरूरी मंजूरियां हासिल करने पर निर्भर करेगी।

चर्चिल ब्रदर्स को किया जाएगा शामिल
चर्चिल ब्रदर्स को जमशेदपुर एफसी की जगह शामिल किया जाना है। आईएसएल पारंपरिक राउंड-रॉबिन और होम-एंड-अवे प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा।

वही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का स्थान भी मिलेगा। प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी, जिसमें शीर्ष छह टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। लीग में 13 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड का राजस्व संग्रह लक्ष्य से दूर, अगस्त में GST कलेक्शन 938 करोड़ के करीब

 रांची वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के...

प्रदूषित जल के प्रभाव एवं समाधान के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया मेघनगर क्षेत्र का निरीक्षण

झाबुआ झाबुआ मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित जल...

सिर्फ 30 सेकंड में मचा हड़कंप, 50 हजार फीट ऊंची राख; इंडोनेशिया में कई फ्लाइट्स रद्द

सुमात्रा इंडोनेशिया में रविवार सुबह अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फट गया....

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे...