कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी की उम्मीद, जल्द जन्म ले सकते हैं नए चीता शावक

Date:

 श्योपुर
 मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से दो चीतों को नौरादेही अभयारण्य में बसाने की तैयारी चल रही है, लेकिन इससे पहले कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ने की उम्मीद जगी है। एक मादा चीता के प्रसव का समय पूरा हो चुका है और वन विभाग को अगले एक से तीन दिनों में शावकों के जन्म की संभावना है।

ऐसे में 7 अक्टूबर को दो चीतों को नौरादेही भेजे जाने से पहले ही कूनो में नए मेहमानों की दस्तक हो सकती है। मादा चीता पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है और वन विभाग की टीमें लगातार उसकी निगरानी कर रही हैं।

24 घंटे निगरानी, लेकिन प्रसव के दौरान दूरी
मादा चीता की गतिविधियों पर वन विभाग की टीमें 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं। हालांकि प्रसव के समय उसे किसी तरह का तनाव न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही वजह है कि निगरानी के बावजूद टीम उससे पर्याप्त दूरी बनाए हुए है। वन विभाग की प्राथमिकता फिलहाल मादा चीता को शांत और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव प्राकृतिक तरीके से हो सके।

दो चीते जाएंगे नौरादेही 
कूनो से चीतों को प्रदेश के दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर बसाने की योजना के तहत 7 अक्टूबर को दो चीतों को नौरादेही अभयारण्य भेजने की तैयारी है। यह कदम प्रदेश में चीता आबादी को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यदि अगले कुछ दिनों में शावकों का जन्म हो जाता है, तो दो चीतों के कूनो से बाहर जाने के बावजूद यहां चीतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मध्य प्रदेश में चीता संरक्षण और विस्तार की योजना को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लखनपुरा में नजर आई मादा चीता निर्वा
इधर, ग्वालियर के पास लखनपुरा क्षेत्र में मादा चीता निर्वा की मौजूदगी भी सामने आई है। कूनो में संभावित शावकों के जन्म और चीतों को दूसरे अभयारण्यों में बसाने की तैयारियों के बीच आने वाले कुछ दिन मध्य प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुलपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर बवाल, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के स्टाफ ने जताई नाराजगी

खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली...

कूनो में चीता परिवार बढ़ा, KJP21 ने जन्मे 5 नन्हे शावक; भारत में चीतों की संख्या पहुंची 60

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी...

प्रेमानंद के शिष्य दीपक की मौत का नया CCTV, कथित तौर पर खुद को घायल करने के बाद चौथी मंजिल पहुंचा

मथुरा मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा...