‘मुझे भी भरोसा दिया गया था, लेकिन इंसाफ नहीं हुआ’, मूसेवाला के पिता का बयान

Date:

मानसा.

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद भी शाह ने उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन दिए गए और मजाक बनाया गया। बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। अब उनके पिता भी कांग्रेस में हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि मामले में एसआइटी और सेवानिवृत्त जज से जांच कराने की बात कही गई।

हत्या के बाद की घटनाएं और जांच
29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके गांव के पास सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोलियों से हत्या कर दी गई थी। वारदात में 30 से अधिक गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। पंजाब पुलिस की जांच में कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया, जिसे हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया। इसके बाद कई आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। हत्या के बाद से ही मूसेवाला के माता-पिता लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बलकौर सिंह कई बार विदेशों में रह रहे आरोपियों को भारत लाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सरकार और जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए कि मुख्य साजिशकर्ता अभी तक कानून के शिकंजे से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bastar दशहरा: रथ चोरी की परंपरा से मिलता है बराबरी का संदेश

जगदलपुर. बस्तर दशहरा में रथ खींचने की परंपरा जितनी अनूठी...

Jio IPO में निवेशकों की ताबड़तोड़ बोली, QIB कैटेगरी में 3.25 गुना सब्सक्रिप्शन

मुंबई  जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आते ही निवेशक टूट पड़े...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत

नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से...

नरी गांव के राम रतन सिंह का कमाल, एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में हासिल किया रजत पदक

 नागोया   मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान...