बिजली उपभोक्ताओं को पावरकॉम का जरूरी संदेश, सही मोबाइल और ईमेल जानकारी देना अनिवार्य

Date:

जीरकपुर.

पावरकॉम द्वारा पूरे राज्य भर के खपतकारों का मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल्स अपडेट करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। विभाग का कहना है कि इस मुहिम का मकसद खपताकारों को सही जानकारी इकट्ठा कर बिजली संबंधी सेवाएं और सूचनाएं सीधे तौर पर सही खपतकार तक पहुंचाना है।

पावरकॉम के अनुसार डेटा अपडेट होने से न सिर्फ खपतकारों को समय पर जानकारी मिलेगी, बल्कि विभाग और खपतकारों के बीच संचार भी और प्रभावशाली होगा। पावरकॉम ने खपतकारों को  QR कोड के जरिए अपने मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल्स अपडेट करने की अपील की है। विभाग के मुताबिक पिछले कई सालों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बदले हैं, कई मकान और फ्लैट खरीदे-बेचे गए हैं, जबकि कई जगहों पर पुराने मालिकों या किराएदारों के मोबाइल नंबर अभी भी बिजली कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड हैं। इस वजह से विभाग की तरफ से भेजी गई जरूरी जानकारी कई बार असली खपतकारों तक नहीं पहुंच पाती।

सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ीं: गिल 
इस बारे में पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अमनदीप सिंह गिल ने बताया कि पावरकॉम का पूरा मैनेजमेंट ओरेकल सॉफ्टवेयर के जरिए चलता है। इस सिस्टम से बिजली के बिल, बिजली कटौती की जानकारी, शिकायतों का स्टेटस, शिकायतों का समाधान और दूसरी जरूरी जानकारी सीधे खपतकारों को भेजी जाती है। पावरकॉम की कई सर्विसेज अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ गई हैं। खपतकार ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्टर कर सकते हैं, बिजली बिल की जानकारी ले सकते हैं, पेमेंट कर सकते हैं और कंप्लेंट का स्टेटस भी जान सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20 जून तक चलेंगे शिविर, प्रदर्शनी और स्वच्छता अभियान

करनाल  एडीसी डॉ. राहुल रईया ने कहा कि सरकार के...

बिहार में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, हजारों परिवारों को मिलेगा घर-घर पानी

पटना केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत...

योग दिवस पर 45 मिनट का अभ्यास, शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू

जमशेदपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इस वर्ष झारखंड...

नो ट्रिपिंग जोन बनाने की तैयारी, 1500 करोड़ की योजना पर काम तेज

लखनऊ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने लखनऊ नो ट्रिपिंग जोन...