छात्रों के लिए जरूरी खबर, राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर से टली

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के स्थान पर 03 जनवरी 2027 रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अधिसूचना के तहत 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह- प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन अब 03 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस संबंध में मंडल द्वारा संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं...

हरियाणा के हरिकेश पपोसा का अनोखा हुनर, महज 9 सेकंड में बांधते हैं पगड़ी

कुरुक्षेत्र. नौ सेकेंड... बस इतना ही वक्त लगता है हरिकेश...

बेटी की शादी के लिए पंजाब सरकार देती है ₹51,000, जानें आशीर्वाद योजना की पूरी जानकारी

चंडीगढ़. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह...

फरीदाबाद में घूमने का नया ठिकाना तैयार, सेंट्रल पार्क में शुरू होगी बोटिंग

फरीदाबाद. औद्योगिक शहर फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही मनोरंजन...