जेवलिन थ्रो में भारत को दोहरी सफलता, प्रदीप कुमार और आयुष वर्मा ने जीते मेडल

Date:

नई दिल्ली
ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी एक ही इवेंट में एक ही देश के दो मेडल आएं। हालांकि, भारत के साथ जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में ऐसा हुआ है। जेवलिन थ्रो में एफ53/54 इवेंट में भारत के हिस्से दो मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार ने यहां सिल्वर जीता तो वहीं आयुष वर्मा ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

प्रदीप कुमार ने अपनी बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 27.54 मीटर की थ्रो की और कुल 901 अंक हासिल किए। वहीं, आयुष वर्मा ने 17.88 की थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज जीता। उनके कुल 793 अंक रहे। ईरान के इरफान बोनडोरी ने 30.24 मीटर की थ्रो और 986 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता।

दूसरी बार हुआ ऐसा
दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी बेस्ट थ्रो करते हुए एक ही इवेंट में दो मेडल जीते। हालांकि, यह इन खेलों में दूसरी बार है जब भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए हैं। पहले दिन रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह ने एफ46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

टेबल टेनिस में भी हुआ कमाल
वहीं, टेबल टेनिस में भी भारत की झोली में मेडल आए हैं। सोनलबेन पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 3 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्हें सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की यून जियू ने 0-3 (7-11, 5-11, 6-11) से मात दी। उनसे पहले भाविना पटेल ने भी देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला था। भाविना को महिला सिंगल्स 4-5 के सेमीफाइनल में चीन का झांग बियान के खिलाफ 0-3 से हार मिली। टेबल टेनिस में प्राची पांडे ने भारत को तीसरा ब्रॉन्ज दिलाया। महिला सिंगल्स क्लास 6 में उन्हें ईराक की अल डायनी नाजिल्लाह से हार का सामना करना पड़ा । ईराकी खिलाड़ी ने 3-0 से जीत हासिल की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बस्तर दशहरा में निशा जात्रा का विधान संपन्न, परंपरा के अनुसार निभाई रस्म

जगदलपुर. बस्तर दशहरा की विशिष्ट धार्मिक परंपराओं में शामिल निशा...

मध्यप्रदेश के 25 जिलों में आज बारिश के आसार, भोपाल में रावण के पुतलों को ढका

भोपाल  दशहरा पर आज मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश...

संजय राउत की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा, अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट को लेकर किया दावा

मुंबई अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाए जाने की घटना को...

जयपुर में घर खरीदना हुआ महंगा! टोंक रोड, मानसरोवर और जगतपुरा में बढ़ीं कीमतें, जानें नए रेट

जयपुर जयपुर का प्रॉपर्टी बाजार दिवाली से पहले गर्म है...