चीन को हराकर भारत बना जूनियर एशिया चैंपियन, रांची की तीन बेटियों का शानदार प्रदर्शन

Date:

रांची
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीन के मोकी में आयोजित एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने आगामी जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

भारतीय टीम की इस उपलब्धि में रांची के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, बरियातू रांची की तीन छात्राओं रौशनी आईंद, विनिमा धान और पार्वती टोपनो की अहम भूमिका रही।

मिडफील्डर रौशनी आईंद ने पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। भारत ने यह मुकाबला 19-0 से जीता था।

वहीं मिडफील्डर विनिमा धान ने मलेशिया के खिलाफ 11-1 की जीत में एक गोल किया। पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। डिफेंडर पार्वती टोपनो ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की रक्षापंक्ति को मजबूती दी और कई मौकों पर विपक्षी टीम के हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीनों खिलाड़ी बरियातू स्थित विद्यालय के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर नियमित अभ्यास करती रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की हॉकी कोच करुणा पूर्ति ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बरियातू के एस्ट्रोटर्फ मैदान से एशिया चैंपियन बनने तक का सफर विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी आगे भी भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सूर्या मॉल के स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, युवतियों समेत संचालक से पूछताछ

दुर्ग. भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में...

उज्जैन-रतलाम समेत 7 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है।...

फर्जी पासपोर्ट कांड में STF का बड़ा एक्शन, 12 अफसरों पर शक; मास्टरमाइंड रियाल के अलग-अलग शहरों से 4 पासपोर्ट

 ग्वालियर प्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय दस्तावेज और...

समस्तीपुर में PM आवास योजना की सूची होगी सार्वजनिक, 15 दिन में आपत्ति और फिर जारी होगी अंतिम सूची

समस्तीपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान...